कार्तिक पूर्णिमा पर पहली बार आज प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी पहुंचे। देव दीपावली के मौके पर उन्होंने राजघाट पर दीया जलाया। इस दौरान उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इससे पहले PM मोदी ने प्रयागराज से वाराणसी के लिए 6 लेन हाईवे का लोकार्पण किया। इसके बाद वे बाबा विश्वनाथ के मंदिर भी पहुंचे। उन्होंने यहां बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया। 10 फोटोज में देखिए मोदी की देव दीपावली...

रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी से नहाए घाट।
गंगा घाट पर दीप जलाने से पहले पीएम मोदी ने क्रूज की सवारी की।
गंगा घाट पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
देव दिवाली पर जगमगाए बनारस के घाट।
देव दिवाली पर काशी के 15 घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।
पीएम मोदी के दीप जलाते ही लोगों ने भी घाटों को रोशन किया।
राजघाट पर आरती की तैयारी।
21 बटुक और 51 कन्याएं गंगा आरती में शामिल हुईं।
आम लोगों ने भी घाटों पर दीप दान किया।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहला दीया जलाकर देव दिवाली की शुरुआत की।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HQ61iH
via IFTTT